Breaking

एंड्राॅयड स्मार्टफोन के लिए बेस्ट मौसम ऐप्स & विजेट्स

एंड्राॅयड स्मार्टफोन को इसके विजेट्स आईफोन आदि से अलग बनाते हैं। एंड्राॅयड स्मार्टफोन के लिए गूगल प्ले स्टोर पर दर्जनों विजेट मौजूद है। एंड्राॅयड विजेट ही ऐप्स से मिलने वाली इंफोर्मेशन आदि को एसेस करने में मदद करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद फ्री मौसम ऐप्स औऱ विजेट के बारे में बताने जा रहे हैं। वेदर ऐप्स की मदद से हमें मौसम की जानकारी अब तुरंत मिलने लगी है। केवल स्मार्टफोन के साथ ही हम पूरी दुनिया में मौसम का हाल पता कर सकते हैं। यहां तक कि आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम की भविष्यवाणी भी ये ऐप्स कर देती है।
जैसा कि नाम ही बताता है यह ऐप कई साइज के विजेट में आती है जो आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन साइज के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। यह ऐप आने वाले पांच दिनों के मौसम का हाल एक ही स्क्रीन पर दिखा देती है। ऐप में मैप सेक्शन विभिन्न शहरों का तापमान भी मैप पर दिखा देता है। आप चाहे तो ऐप में इंटरनेट स्त्रोत को वाई-फाई सेट कर सकते हैं। जिससे कि यह ऐप ज्यादा मोबाइल डाटा का इस्तेमाल ना कर सके।
कीमत : फ्री
डाउनलोड : गूगल प्ले स्टोर
एक्यूवेदर में कुछ शानदार फीचर जैसे रियलफील इंडेक्स, मिनटकास्ट औऱ अन्य है। लेकिन इसका इंटरफेस इस्तेमाल में इतना आसान नहीं है। रियलफील इंडेक्स नाम के अनुरूप काम नहीं करता है औऱ बाहर के तापमान को ही दिखाता है। ऐप में ग्राफ, मैप, राडार औऱ वीडियो वेदर अपडेट जैसे फीचर है। यह प्रत्येक घंटे मौसम का हाल दिखाती है। इसके विजेट के आकार को भी आप अपने अनुसार बड़ा-छोटा कर सकते हैं। विजेट की मदद से आपको मौसम की बेसिक जानकारी मिल जाएगी।
कीमत : फ्री
डाउनलोड : गूगल प्ले स्टोर

द वेदर चैनल मौसम की भविष्यवाणी के मामले में एक बहुत ही सम्मानित नाम है। इसकी एंड्राॅयड ऐप हर घंटे मौसम की भविष्यवाणी करती रहती है। इसके साथ ही यह अगले 36 घंटे और 10 दिन के पीरियड के हिसाब से भी पूर्वानुमान बताती रहती है। यह आर्द्रता, ड्यू पाइंट, विजिबिलिटी, प्रेशर, UV इंडेक्स और हवा की स्पीड आदि के बारे में लाइव इंफॉर्मेशन देती रहती है। हालांकि इस ऐप में बहुत सारे विज्ञापन है जिससे इसे इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। ऐप में पूरी दुनिया से मौसम के बारे में खबरें और वीडियो फीचर किए गए हैं। ऐप विभिन्न साइज के विजेट के साथ आती है जो मौसम के बारे में बेसिक जानकारी बता सकते हैं।
कीमत : फ्री
डाउनलोड : गूगल प्ले स्टोर

याहू वेदर का इंटरफेस बहुत ही साफ सुथरा है और इसमें एनिमेशन भी शानदार है। बस ऊपर स्वाइप करके आप हर घंटे की डिटेल देख सकते हैं। यह प्रत्येक घंटे की जानकारी देने के साथ ही 10 दिन का पूर्वानुमान भी बताता है। इसमें मैप कई तरह की लेयर में इंटरैक्टिव राडार, सैटेलाइट, गर्मी और हवा की गति आदि के बारे में बताया जाता है। इसके साथ ही आप मौसम की गतिविधियों के बारे में नोटिफिकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। होम स्क्रीन विजेट लेटेस्ट मौसम अपडेट फ्लिकर के शानदार बैकग्राउंड फोटो के साथ दिखाता है। यह गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए फ्री में उपलब्ध है।
कीमत : फ्री
डाउनलोड : गूगल प्ले स्टोर

वेदर एप में किसी भी लोकेशन का तापमान बताने के लिए कुछ लाइव एनीमेशन है। यह तापमान, आर्द्रता, हवा की गति आदि को बहुत ही अच्छे एनिमेशन के साथ दिखाता है। स्क्रीन को स्वाइप करने पर यह आपको मौसम का अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान भी दिखाता है। यह 24 घंटे के साथ ही अगले 5 दिनों के मौसम की भविष्यवाणी कर सकती है। आप इस ऐप के विजेट को अपने फोन की होम स्क्रीन पर लगा सकते हैं।
कीमत : फ्री
डाउनलोड : गूगल प्ले स्टोर

यह एक बहुत ही अच्छी ऐप है जो बहुत सारी जानकारी कुछ अच्छे ग्राफिक्स और डिजाइन के साथ दर्शाती है। ऐप में ज्यादातर जानकारी होम पेज पर ही दिखा दी जाती है। इसका फॉलो माय लोकेशन फीचर आपको स्थानीय मौसम की अपडेट भेजता रहता है। अन्य किसी मौसम ऐप की तरह ही यह भी 24 घंटे या 7 दिनों का इंटरेक्टिव चार्ट के साथ पूर्वानुमान दिखाती है। यह 10 दिन तक का भी मौसम पूर्वानुमान दिखा सकती है। यह डैश क्लाॅक इंटीग्रेशन और एंड्राॅयड वियर सपोर्ट करती है। यह विजेट लाइव बैकग्राउंड वॉलपेपर और तीन क्लॉक विजेट के साथ आता है।
कीमत : फ्री
डाउनलोड : गूगल प्ले स्टोर

इस ऐप के लिए जरूरी डाटा एक्यूवेदर ही देता है। जिसके बारे में हम ऊपर बात कर चुके हैं। लेकिन इस ऐप का इंटरफेस एक्यूवेदर से भी बहुत अच्छा है। अगर आप ऊपर स्वाइप करेंगे तो आपको मौसम की जानकारी कुछ बहुत ही अच्छे एनीमिशन के साथ दिखेगी। इसमें लाइव वॉलपेपर का फीचर भी है जो मौसम की विभिन्न परिस्थितियों को दिखाता रहता है। इसका पेड वर्जन भी मौजूद है जिसकी वजह से आप विज्ञापन आदि से छुटकारा पा सकते हैं।
कीमत : फ्री
डाउनलोड : गूगल प्ले स्टोर
अगर इनके अलावा भी कोई मौसम ऐप आप हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो कमेंट कर जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment