Breaking

How To Know Your Jio Plan & Its Validity

अपने मौज़ूदा रिलायंस जियो प्लान की वैधता के साथ-साथ प्रीपेड बैलेंस के बारे में जानकारी के लिए मायजियो ऐप का इस्तेमाल करें और इन स्टेप को फॉलो करें।




  1.     पासवर्ड या सिम वेरिफिकेशन के जरिए मायजियो ऐप खोलें।
  2.     जैसे ही आप ऐप खोलते हैं, आपको सबसे ऊपर बैलेंस लिखा हुआ दिखेगा। अगर आप अभी भी जियो समर सरप्राइज़ या जियो धन धना धन ऑफर पर हैं और आपने कभी कोई टॉप अप भी नहीं लिया है तो आपको बैलेंस निल यानी शून्य हो सकता है।
  3.     जियो प्लान और वैधता जांचने के लिए, बांयीं से दांयीं तरफ़ स्वाइप करके मेन्यू को खोलें।
  4.     माय प्लान्स विकल्प पर क्लिक करें, और इसके बाद आपको एक्टिव प्लान व जियो मेंबरशिप की वैधता दिख जाएगी।


वेब पर रिलायंस जियो प्लान की वैधता और बैलेंस जांचने के लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना होगा:
  1.     Jio.com वेबसाइट खोलें और फिक सबसे ऊपर दांये कोने में दिए साइनइन विकल्प पर क्लिक करें।
  2.     यहां आप पासवर्ड या ओटीपी के जरिए आप अपने जियो अकाउंट में लॉगइन कर सकते हैं।
  3.     एक बार लॉगइन करने के बाद, आपको रिलायंस जियो बैलेंस सबसे ऊपर दिख जाएगा।
  4.     जियो प्लान की वैधता देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें, और फिर माय प्लान्स विकल्प पर क्लिक करें।
  5.     जियो प्लान के खत्म होने की तारीख़ आपको सबसे नीचे की तरफ़ दिख जाएगी
  6.     माय स्टेटमेंट विकल्प में जाकर, आप अपने डेटा ख़पत और किसी तरह के चार्ज के बारे में एक स्टेटमेंट जेनरेट कर सकते हैं।


स्टेटमेंट एक पीडीएफ फाइल के तौर पर पॉप-अप में जेनरेट होगा। इसलिए अगर आपके ब्राउज़र में पॉप-अप विंडोज़ डिसेबल है तो सुनिश्चित कर लें कि एड्रेस बार में दांयीं तरफ़ पॉप-अप के बारे में आई नोटिफिकेशन के चेक बॉक्स पर राइट क्लिक करें।

No comments:

Post a Comment