Breaking

Reliance Jio समर सरप्राइज़ और धन धना धन ऑफर खत्म होने के बाद, आगे क्या?



रिलायंस जियो के सितंबर में लॉन्च होने के बाद से जियो यूज़र ने शुरुआती छह महीने कंपनी की सेवाओं का मुफ्त फायदा लियया। और इसके बाद भी बेहद कम दामों में जियो समर सरप्राइज़ और जियो धन धना धन ऑफर के साथ रिलायंस जियो यूज़र को तीन महीने के लिए सभी सेवाएं मिलीं। बहरहाल, अब कई ग्राहकों को मिल रहीं अतिरिक्त जियो सर्विस खत्म होना शुरू हो जाएंगी क्योंकि शुरुआत में समर सरप्राइज़ ऑफर लेने वालों की वैधता खत्म होने वाली है।
कुछ ऐसा ही इस महीने के आखिर तक जियो धन धना धन यूज़र के साथ भी है। अभी तक टेलीकॉम ऑपरेटर ने किसी नए प्रमोशनल ऑफर का ऐलान नहीं किया है, इसलिए अधिकतर जियो यूज़र में उत्सुकता है कि आगे क्या होने वाला है। आज हम आपको बताएंगे कि इन दो ऑफर की वैधता खत्म होने का क्या असर होगा और जियो यूज़र को आने वाले दिनों में क्या करना चाहिए।
                                                                          
रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर
जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के तहत रिलायंस जियो ग्राहकों को 90 दिन के लिए मुफ्त सेवाएं दे रही हैं। 90 दिन पूरे होते ही उस 303/499 रुपये के रीचार्ज के बदले में ग्राहकों को अतिरिक्त 28 दिनों के लिए सेवाएं मिलेंगी। एक बार इस रीचार्ज की 28 दिनों की वैधता खत्म हो जाती है तो आपको जियो सर्विस जारी रखने के लिए हर 28 दिन के लिए 309 या इससे ज़्यादा का रीचार्ज कराना होगा।  

अगर आप उन शुरुआती लोगों में से हैं जिन्होंने जियो प्राइिम सब्सक्रिप्शन प्लान लिया था। और आपने 303 रुपये (या ज़्यादा रुपये वाला) रीचार्ज कराने से पहले 149 या इससे कम का रीचार्ज कराया था, तो जियो समर सरप्राइज़ ऑफर की वैधता खत्म होने के बाद कम कीमत वाले रीचार्ज की वैधता शुरू होने के साथ सेवाएं मिलती रहेंगी। इसे इस तरह समझिए, अगर आपने सबसे पहले 99 रुपये वाली जियो प्राइम मेंबरशिप ली और इसके बाद 149 का रीचार्ज व पिर 303 रुपये का रीचार्ज कराया। अब इस स्थिति में, अगर आपकी मुफ्त सेवाएं 30 जून को खत्म हुईं हैं तो, आापका 303 रुपये वाला रीचार्ज 28 जुलाई तक एक्टिव रहेगा और फिर 29 जुलाई से अपने आप 149 रुपये वाला रीचार्ज एक्टिव हो जाएगा। एक बार ये सभी रीचार्ज खत्म होने पर, आप हर महीने 309 रुपये का रीचार्ज कर सकते हैं।
                                                                             
रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर
जिन रिलायंस जियो यूज़र ने धन धना धन ऑफर के लिए साइन अप किा था उन्हें जियो प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद 309/509 रुपये के रीचार्ज के साथ 90 दिनों की सेवाएं मिलीं। इसलिए, जियो समर सरप्राइज़ ऑफर की तरह इस ऑफर में कोई मुफ्त सेवाएं नहीं है और आपको एक बार रीचार्ज कराने पर तीन रीचार्ज साइकल के लिए जियो सर्विस मिलती हैं। इसका मतलब है कि अगर आपकी कॉम्पलीमेंट्री सर्विस 15 जुलाई को खत्म हो रही हैं तो आपको 16 जुलाई को नया रीचार्ज कराना होगा।

No comments:

Post a Comment